देश में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी, उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना के एक्टिव केस
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में भी एक्टिव केस धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। शनिवार चार जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड- 19 के 3962 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 26 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से अब तक कुल 524677 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंट के भीतर 2697 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 42625454 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कुल 43172547 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 22416 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1167037 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1939647071 वैक्सीनेशन हो चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 445814 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 852209788 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार तीन जून को कोरोना के 4041 नए मामले और 10 की मौत, गुरुवार दो जून को कोरोना के 3712 नए मामले और पांच लोगों की मौत, बुधवार एक जून को कोरोना के 2745 नए मामले और छह लोगों की मौत, मंगलवार 31 मई को कोविड-19 के 2338 नए मामले और 19 लोगों की मौत, सोमवार 30 मई को कोरोना के 2706 नए केस और 25 लोगों की मौत, रविवार 29 मई को कोरोना के 2828 नए केस और 14 लोगों की की मौत, शनिवार 28 मई को कोरोना के 2,685 नए केस और 33 लोगों की मृत्यु हुई थी।
उत्तराखंड में 43वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई, लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। राहत की बात ये है कि 43वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार तीन जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार दो जून को 17 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 730 केंद्रों में 10299 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.06.03 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92846 हो गई है। इनमें से 89224 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 69 से बढ़कर 79 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



