Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में आई मामूली कमी, उत्तराखंड में संक्रमण का मिलना जारी

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अबकी बार नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। उत्तराखंड में नए संक्रमितों का मिलना जारी है। शुक्रवार 24 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1249 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मौत दर्ज की गई। कोरोना से देश में अब तक कुल 530818 मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 925 मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44161922 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 7927 है। गुरुवार को देशभर में 6117 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2206534827 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 23 मार्च को कोरोना के 1300 नए संक्रमित और तीन मौत, बुधवार 22 मार्च को कोरोना के 1133 नए संक्रमित और पांच मौत, मंगलवार 21 मार्च को कोरोना के 646 नए संक्रमित और दो मौत दर्ज, सोमवार 20 मार्च को कोरोना के 917 नए संक्रमित और मौत, रविवार 19 मार्च को कोरोना के 1071 नए संक्रमित और तीन मौत, शनिवार 18 मार्च को कोरोना के 841 नए संक्रमित और चार मौत, शुक्रवार 17 मार्च को कोरोना के 795 नए संक्रमित और पांच मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले चार नए संक्रमित संक्रमित
उत्तराखंड में गुरुवार 23 मार्च की शाम को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले बुधवार 22 मार्च को कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि लगातार नवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया को उत्तराखंड की रिपोर्ट देनी बंद कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7754 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104758 है। इनमें से 100591 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे के भीतर 21 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 24 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7754 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 336 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।