Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कार्यशाला में छात्रों को बताए गए कौशल विकास के गुर, कैसे तनाव को कम कर पा सकते हैं सफलता

पौड़ी जिले में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में व्यक्तिगत विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पौड़ी जिले में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में व्यक्तिगत विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उद्घाटन सत्र पर उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को वर्तमान समय में कौशल विकास के साथ व्यक्तित्व विकास के महत्व को भी आवश्यक बताया।
कार्यक्रम संयोजक तथा विषय के मुख्य वक्ता डॉ विनय देवलाल ने कार्यक्रम में क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास के विषय पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं में व्यक्तित्व क्षमता निर्माण, प्रबंधन , तनाव को कम करने तथा संवाद कौशल को विकसित कर उन्हें बेहतर रोजगार विकल्प चुनने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व निर्माण व विकास के द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार की मांग के अनुसार तैयार किया जा सकता है। डॉ. विनय देवलाल ने पीपीटी के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के विभिन्न चरणों को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास को बढ़ाने व सफलताप्राप्ति में व्यक्तित्व के प्रभावों के विषय में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा व्यक्तित्व निर्माण के गुण सीखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुखपाल रौतेला, आशुतोष रावत, सन्नी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *