Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह, प्रशिक्षणार्थी सम्मानित, दिए गए प्रमाणपत्र

उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूंट अल्मोड़ा में विगत वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित एवं प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए कौशल दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यदेशक एवं प्रभारी ललित पंत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष एलसी पंत, विशिष्ट अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदन भोज, डा. नीरज पंत रहे। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किए गए आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में विगत वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस आयोजन में संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक चंद्रेश कांडपाल, अनुदेशिका माया वर्मा, वरिष्ठ सहायक गीता गोस्वामी, इकबाल अहमद, कार्मिक राजेंद्र भोज एवं अन्य कार्मिकों, परशिक्षार्थियो का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुदेशक आरपी जोशी ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।