Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

21 नवंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्लाय का छठा दीक्षांत समारोह, 644 को प्रदान की जाएंगी डिग्री

देहरादून में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में आगामी 21 नवंबर 2023 मंगलवार को छठे (षष्टम) दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि विश्वविद्यालय के छठे (षष्टम) दीक्षांत समारोह को भव्य व यादगार बनाने के लिए परिसर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से दीक्षांत समारोह का शुभारंभ होगा। कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का दीक्षांत समारोह में शिरकत करना एसआरएचयू से जुड़े छात्र-छात्राओं, फैकल्टी व कर्मचारियों के लिए सम्मान की बात है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कुलाधिपति डॉ.  विजय धस्माना

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व छात्र-छात्राओं के लिए 21 नवंबर का दिन एतिहासिक होगा। दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योगा व बायोसाइंसेज कॉलेज के करीब 644 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही 14 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 01 छात्र को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड जबकि 06 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से से सम्मानित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में एसआरएचयू का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई थी। वर्ष 2017 में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तृतीय दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड की तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व चतुर्थ दीक्षांत समारोह तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि रहे। इसी कड़ी में बीते वर्ष 2022 में आयोजित पंचम (पांचवें) दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा दिशा-निर्देश
-सुरक्षा की दृष्टि से आगुंतक सुबह 10:20 बजे तक समारोह स्थल पर अपना स्थान ग्रहण कर लें
-कार्यक्रम के अंत तक अपने स्थान पर बने रहें
-13 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश वर्जित रहेगा
-सभी आगंतुक दीक्षांत समारोह स्थल में प्रवेश के लिए अपना फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र साथ रखें
-समारोह स्थल पर मोबाइल फोन, कैमरे, छाते, अटैची, हैंडबैग, किसी भी प्रकार का शस्त्र आदि लाना पूर्णतः निशिद्ध है
-समारोह स्थल में काले कपड़े पहनकर आना निशिद्ध है
-शैक्षणिक शोभायात्रा के आगमन व प्रस्थान के समय अपने स्थान पर खड़े हो जाएं
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।