घर से निकलकर रास्ता भटका छह साल का बच्चा, ऐसे तलाशा परिजनों को
देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्चा रास्ता भटककर पहुंच गया। वह डाकपत्थर बैराज के पास जब पुलिस को दिखा, तो उससे पुलिस ने पूछताछ की।

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्चा रास्ता भटककर पहुंच गया। वह डाकपत्थर बैराज के पास जब पुलिस को दिखा, तो उससे पुलिस ने पूछताछ की। छह साल का ये बच्चा अपने घर और परिजनों के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया।
इस पर पुलिस वायरलेस सेट के माध्यम से जनपद के अन्य थाना, चौकियों को सूचना भेजी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के परिजनों की तलाश के मैसेज भेजे। कई स्थानों पर पुलिस ने लाउडस्पीकर से भी बच्चे के संबंध में अनाउंस किया। इसका नतीजा ये निकला कि उसके परिजन चौकी पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दिमाग से थोड़ा कमजोर है। कुछ घंटों पहले वह घर से गायब हो गया था। तलाशने के बाद भी नहीं मिला। क्षेत्र में लाउडस्पीकर के जरिये कराई गई सूचना से उन्हें जानकारी मिली। बच्चे का नाम सुधांशु (6 वर्ष) पुत्र अर्जुन निवासी मेंहूंवाला खालसा थाना विकास नगर जनपद देहरादून बताया गया।




