Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

हल्द्वानी पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी पुलिस ने छह लोगों को पकड़कर सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ का दावा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चार युवतियां और दो युवक देह व्यापार में लिप्त हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी पुलिस ने छह लोगों को पकड़कर सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ का दावा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चार युवतियां और दो युवक देह व्यापार में लिप्त हैं। ये युवक ग्राहक तलाशकर युवतियों को होटलों में भेजते थे। पकड़े गई युवतियां पश्चिचिम बंगाल और यूपी के पीलीभीत की हैं। सभी इनोवा कार में हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 मोबाइल भी बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे होटलो में एवं जरुरतमंद लोगो को 12 से 15 हजार रुपये प्रति नाईट में लडकिया पहुंचाते हैं। हर तीसरे चौथे दिन वे लोग हल्द्वानी आ रहे थे। रात के समय एकांत स्थान पर कार खड़ी कर ग्राहकों को इंतजार करते हैं। लोगो के फोन आते ही हम तुरन्त 10 से 15 मिनट में ग्राहक की बताई जगह तक लडकियां पहुचां देते हैं। कल देर रात तक उन्हें एक भी ग्राहक नहीं मिला। इस पर सड़क किनारे एकांत में कार खड़ी कर दी थी।
ये हैं आरोपी
-सुकुमार सरकार हाल निवासी किरायेदार गुरुद्वारे के पास रुद्रपुर आवास विकास थाना रुद्रपुर उधमसिंह नगर मूल पता ग्राम माधोपुर पोस्ट अमरिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।
– हरिदास विश्वास ऊर्फ देव पुत्र सनातन विश्वास उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महतोष मोड़ पिपलिया थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर।
– युवती निवासी जिला कलियागंज पश्चिम बंगाल।
-युवती निवासी जिला उधमसिंह नगर स्थायी पता ग्राम शीषगढ़ थाना शीषगढ़ जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।
– युवती निवासी तुकलगाबाग एम्हेन्सन कालकाजी दक्षिण दिल्ली, मूल पता जिला 24 परगना कोलकाता।
-युवती अभियुक्ता निवासी मोनोरिका थाना बसंत कुज नई दिल्ली मूल पता ग्राम बोसिरहाट थाना व जिला स्यालदा कलकत्ता पंश्चिम बंगाल।