Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 13, 2026

देहरादून में आशारोड़ी के पास कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित छह घायल

देहरादून में आशारोड़ी क्षेत्र में वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ के पास एक अर्टिगा कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सुबह चालक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला। दुर्घटना में कार सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटे आयी है। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का विवरण
-राकेश मंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी (70 वर्ष) 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून।
-मदन मोहन मंडोला (70 वर्ष) पुत्र नारायण प्रसाद मंडोला।
– गोपाल कृष्ण मंडोला (72 वर्ष) पुत्र नारायण प्रसाद मंडोला।
-सुशीला मंडोला (71 वर्ष) पत्नी मदन मोहन मंडोला।
-लीला मंडोला (63 वर्ष) पत्नी गोपाल कृष्ण मंडोला (समस्त निवासी उपरोक्त)
-विवेक कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र (चालक)

 

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।