Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी संचालकों की गिरफ्तारी को एसआइटी गठित

देहरादून में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एराइज इंडिया हिमालय निधि लिमेटेड के संचालकों के खिलाफ डीआइजी एवं एसएसपी देहरादून ने एसआइटी गठित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
कंपनी के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इसे लेकर डीआइजी एवं एसएसपी देहरादून अरूण मोहन जोशी ने अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि एराइज इंडिया लिमिटेड के सीएमडी नितिन श्रीवास्तव, रीजनल मैनेजर कपिल देव शर्मा व डायरेक्टर अनिरूद्ध तिवारी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर देहरादून के विभिन्न स्थानो पर स्थानीय जनता को बैंको से ज्यादा ब्याज की धनराशि का लालच दिया।
उनके झांसे में आकर लोगों ने आरडी, एफडी खुलवाई। जब इसकीअवधि पूर्ण हुई तो रकम मांगने पर लोगों को मना कर दिया गया। इस तरह स्थानीय लोगों से करीब एक करोड 50 लाख रूपये की ठगी की गई। माना जा रहा है कि ठगी की राशि इससे ज्यादा भी हो सकती है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने धोखाधड़ी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही धोखाधड़ी से अर्जित की गई धनराशि व संपत्ति की जब्त कराने के लिए एसपी क्राइम लोकजीत सिंह के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया है। गठित एसआईटी को जनपद देहरादून में उपरोक्त कंपनी के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न मुकद्मों में त्वरित उपरोक्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।