Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

भाई के जन्मदिन पर बहन ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश, शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्र

राज्य आंदोलनकारी एवं रेड क्रास सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के बेटे केशव खत्री के 20वें जन्मदिन के मौके पर बहन ने मानवता का संदेश दिया। केशव की छोटी बहन स्तुति खत्री 18 साल की हो गई तो उसने भाई के जन्मदिन पर जरुरतमंद के सेवा करने की ठानी और रक्तदान शिविर में जाकर ब्लड डोनेट किया। देहरादून के मालसी सिनोला निवासी स्तुति के साथ ही उसके भाई ने भी रक्दान किया। इस शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मोहन खत्री के प्रयास से आज जिला रेड क्रास सोसाइटी देहरादून के तत्वावधान में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप में उपस्थित दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सीएमएस डॉ. एनएस खत्री ने कहा कि आज प्रदेश में बढ़ते डूंगू के प्रकोप को देखते हुए कई लोगों को रक्त एवं प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आम गरीब जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पडता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिला रेडक्रास सोसाईटी द्वारा दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्र रक्त से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 


मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। आज के युग में लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो गये हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पुत्र केशव खत्री के जन्म दिन के अवसर पर उनकी बहन कु स्तुति खत्री ने आज 18 वर्ष की आयु में प्रवेश करने पर प्रथम बार रक्तदान किया। अन्य रक्तदान करने वालों में सरिता नेगी, मिलिंद प्रताप, राजेन्द्र सिंह रावत, दीपक, रमेश भट्ट, यूथ फाउडेशन अध्यक्ष राकेश कुमार, ईश्वर सिंह, प्रदीप भंडारी, मयंक बहुगुणा, गौरव, संजय कुमार, हिमांशु कुमार, विजय कुमार, सुनील विजय आदि शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. झरना उमर, डॉ. विभूति खत्री, हरीश कोठारी, रेणु सेमवाल, अनीता सकलानी, ममता खत्री, सारथी जखमोला, चन्द्रकिरण राणा, नितिन खत्री, प्रियंका बसेरा आदि उपस्थित थे।