Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

विधाता ने छीना विधवा का सहारा, बेटा और बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन को स्टेशन छोड़ने जा रहा था भाई

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में भाई और बहन की मौत हो गई। दोनों स्कूटी में घर से रेलवे स्टेशन के लिए चले थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार बच्चों में ये ही दो बड़े बच्चे विधवा मां का सहारा थे। इस मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक उधमसिंह नगर जिले के ग्राम प्रीतनगर मलसी निवासी प्रमिला देवी के चार बच्चे हैं। पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बड़ी बेटी विभा (19 वर्ष) को दिल्ली में किसी सेमीनार में भाग लेने जाना था। इस पर उसका छोटा भाई हेमंत (17 वर्ष) उसे स्कूटी से रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए रुद्रपुर की तरफ निकला।
बताया जा रहा है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी पुल पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रमिला की इनके अलावा दो छोटी बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद से ही विभा परिवार का सहारा थी। सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद को आस्वसत किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।