Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

अंकल कहने पर भड़का दुकानदार, बीएससी की छात्रा को बेरहमी से पीटा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती

एक बीएससी की छात्रा को एक दुकानदार ने इसलिए बुरी तरह पीट डाला कि उसने अंकल बोल दिया। खुद के लिए अंकल का संबोधन दुकानदार को नागवार गुजरा। उसने छात्रा को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

एक बीएससी की छात्रा को एक दुकानदार ने इसलिए बुरी तरह पीट डाला कि उसने अंकल बोल दिया। खुद के लिए अंकल का संबोधन दुकानदार को नागवार गुजरा। उसने छात्रा को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। ऐसी घटना देवभूमि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में प्रकाश में आई।
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में बीएससी में पढ़ रही छात्रा दुकान पर बैडमिंटन वापस करने गई थी। उसी दौरान यह घटना हुई। दुकानदार की पिटाई से छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में भर्ती है। छात्रा को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन भी लगानी पड़ी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया।
अस्पताल में भर्ती नगर के इस्लामनगर निवासी 18 वर्षीय एमएससी की छात्रा निशा पुत्री मकसूद अहमद के मुताबिक, 19 दिसंबर को शहर के खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बैडमिंटन खरीदकर लायी थी।
बैडमिंटन में कुछ शिकायत होने पर निशा मंगलवार 22 दिसंबर को उसे बदलने के लिये दुकानदार के पास पहुंची। उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन ठीक नहीं है। आरोप है कि दुकानदार अपने लिए अंकल शब्द सुनकर भड़क उठा। वह छात्रा से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसका सिर काउंटर पर जोर से दे मारा। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसे बरसाने लगा।
इसके बाद छात्रा बेसुध हो गई। परिजन उसे गंभीरावस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों को घायल छात्रा को उपचार के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन भी लगानी पड़ी। हमले के बाद घायल छात्रा डरी-सहमी है। छात्रा के साथ मारपीट का पता चलते ही सरकारी अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।