Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शूटिंग प्रतियोगिताः मुकेश व रश्मि ने मारी बाजी

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मनोज कंडवाल स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रश्मी खत्री और पुरुष वर्ग में मुकेश मुकेशने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, दून इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग के निदेशक मयंक मरवाह व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा कि शूटिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें स्मरणशक्ति, स्थायित्व, धैर्य और ध्यान की जरूरत होती है। यह एक सतत, सुरक्षित और परिचितगत होने की जरूरत रखता है। खेल शूटिंग के लाभों को समझें और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे दिवंगत साथी मनोज कंडवाल की स्मृति में हर वर्ष शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है उन्होंने कहा कि दिवंगत कंडवाल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच जिंदा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

खेल संयोजक मनोज जयाडा ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों (पुरुष व महिला) में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में मुकेश राजपूत प्रथम स्थान 79 द्वितीय स्थान पर अनिल चंदोला 78 व तृतीय स्थान पर मंगेश कुमार ने 72 अंकों के साथ बिजयी रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रश्मि खत्री ने 81 द्वितीय स्थान पर सुलोचना पायल ने 58 व तृतीय स्थान पर प्रतिष्ठा राजपूत ने 34 अंक प्राप्त किए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालक कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग के ट्रेनर रामपाल, प्रेस क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर के साथ ही वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार पैन्यूली, मो. असद, वी के डोभाल, राजेंद्र उनियाल, मंजुल सिंह मंजिला, अभिषेक मिश्रा, अनिल चंदोला, राजु पुशोला, के एस बिष्ट, इंद्रेश कोहली, गीता मिश्रा, राजेश बड़थ्वाल, संजय नेगी, रमन जायसवाल, अरुण सिंह, किशोर रावत, अमित शर्मा, रामस्वरूप लखेड़ा व चंद्रवीर गायत्री उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।