Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, राजनीतिक दल पैदा करते हैं लोगों के बीच खाई, कांग्रेस भी इसमें शामिल

कांग्रेस के असंतुष्ट नेता गुलाम नबी आजाद ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद बेहद चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस के असंतुष्ट नेता गुलाम नबी आजाद ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद बेहद चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। आजाद ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल लोगों के बीच खाईं पैदा करने का काम करते हैं। इसमें उनकी पार्टी भी शामिल है। कश्मीर फाइल्स फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के घाटी से हुए पलायन की घटनाओं पर आधारित है। घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन से जुड़े सवाल पर आजाद ने कहा, कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार है। आजाद ने कहा कि 24 घंटे राजनीतिक दल धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर लोगों के बीच दूरियां पैदा करने का काम करते हैं। इससे कांग्रेस समेत कोई भी दल अछूता नहीं है, लेकिन सिविल सोसायटी को एकजुट रहना चाहिए. सभी को जाति, धर्म से परे न्याय मिलना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि महात्मा गांधी सबसे बड़े हिन्दू होने के साथ-साथ सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे, लेकिन कश्मीर में जो कुछ घटित हुआ, उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार है। इसका असर पूरे जम्मू-कश्मीर पर पड़ा है। इसमें हिन्दू, कश्मीरी पंडित, मुस्लिम, डोगरा समेत सभी शामिल हैं।
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 11 मार्च को देश भर में रिलीज हुई थी। बीजेपी शासित कई राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस फिल्म को देखने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी कर्मियों को विशेष अवकाश भी दिया गया है। कुछ दिनों पहले हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म का जिक्र करते हुए कहा था कि सच्चाई सबके सामने आनी ही चाहिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *