Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

चीन में विमान हादसे की चौंकाने वाली रिपोर्ट, जानबूझकर नीचे लाकर क्रैश कराया विमान

चीन में इस साल हुए भीषण विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ब्लैक बॉक्स डेटा से पता चला है कि चाइना ईस्टर्न जेट के विमान को जानबूझकर ऊंचाई से नीचे लाकर क्रैश कराया गया था।

चीन में इस साल हुए भीषण विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ब्लैक बॉक्स डेटा से पता चला है कि चाइना ईस्टर्न जेट के विमान को जानबूझकर ऊंचाई से नीचे लाकर क्रैश कराया गया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकपिट में मौजूद किसी शख्स ने जानबूझकर विमान को नीचे लाकर क्रैश कराया।कुछ सेकेंड में ही विमान चकनाचूर हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्री मारे गए थे।
मालूम हो कि बोइंग 737-800 विमान कुमिंग से गुआंगझोऊ की यात्रा पर था। वो गुआंग्जी की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 123 यात्री मारे गए थे। यह चीन में पिछले तीन दशकों में सबसे बड़ा विमान हादसा था। चीन का ईस्टर्न पैसेंजर विमान 23 मार्च को पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।इस विमान क्रैश की डरा देने वाली वीडियो फुटेज सामने आई थी, जिसमें विमान नाक की सीध में जमीन पर आता दिखाई दे रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान हादसे की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि मलबे में तब्दील विमान के ब्लैक बॉक्स के फ्लाइट डेटा का विश्लेषण किया गया। ये डेटा संकेत देते हैं कि कॉकपिट में मौजूद किसी व्यक्ति ने जानबूझकर विमान को नीचे गोता लगाने को मजबूर किया। हालांकि एयरलाइन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह विमान तेंग ग्रामीण इलाके में वुझूऊ के पास क्रैश हुआ और पहाड़ पर आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकर FlightRadar24 ने बताया था कि विमान केवल 2.15 मिनट में 29 हजार फीट की ऊंचाई से 9,075 फीट पर आया था। अगले 20 सेकेंड में यह 3,225 फीट पर था। इसके बाद फ्लाइट से संपर्क टूट गया। सामान्य उड़ान के दौरान इतनी ऊंचाई से नीचे आने में आमतौर पर करीब 30 मिनट लगते हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।