Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपाने वाली सर्दी, पहाड़ों की सड़क पर जम रहा पाला, मैदानों में कोहरा

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपाने वाली सर्दी है। हालांकि, राज्यभर में मौसम शुष्क है और बारिश नहीं हो रही है। इसके बावजूद पहाड़ों में पाला जमने से सड़क पर बर्फ नजर आ रही है। इसमें फिसलन की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। वहीं, मैदानी जिलों में उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। पर्वतीय जिलों में हालांकि, वर्षा और बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 20 दिसंबर तक भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि देहरादून के तापमान की बात की जाए तो 16 दिसंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। 17 से 23 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 16 दिसंबर, 19 दिसंबर, 21 से 23 दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।