Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दी पीएम मोदी की तारीफ, पीएम से दुखी रहने वालों को बताया नया वेरिएंट, कहीं-भाजपा में जाने की जुगत तो नहीं

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा ट्विट कर दिया जिससे लग रहा है कि क्या वे फिर भाजपा में जाने की जुगत में तो नहीं हैं।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा ट्विट कर दिया जिससे लग रहा है कि क्या वे फिर भाजपा में जाने की जुगत में तो नहीं हैं। उन्होंने दुनिया में दुखी लोगों की चार केटेगिरी बताई। इसमें एक केटेगिरी को दुखी होने वालों का न्यू वेरिएंट बता दिया।
उन्होंने चार तरह के दुखी लोगों का उल्लेख किया है। इस क्रम में उन्होंने एक नया वैरियंट बताया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं। उनमें से कोई खुद से ही दुखी रहता है तो कोई दूसरों के दुख से और कोई दूसरों के सुख से। उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी रहता है।

शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट को पीएम मोदी का तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि क्या बिहारी बाबू फिर से बीजेपी में आ सकते हैं क्या? बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वाजपेयी सरकार में वो केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।