Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की पठान का तूफान जारी, एडवांस बुकिंग में ही बना डाला रिकॉर्ड, बायकॉट वालों के मुंह पर तमाचा

जाति और धर्म के आधार पर लोगों से फिल्मों के बायकॉट का आह्वान करने वालों के मुंह पर शाहरुख खान की फिल्म पठान तमाचा मारती नजर आ रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने तूफान मचा दिया। बॉलीवुड के किंग खान का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। चार साल बाद बड़ी स्क्रीन पर एंट्री करने से पहले ही शाहरुख खान की फिल्म पठान नए-नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। दरअसल, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान की ऑनलाइन बुकिंग शुरु हो गई है, जिसके चलते फैंस एक भी मौका छोड़ते नहीं नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बता दें, शाहरुख खान फिल्म पठान से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं, जो कि 25 जनवरी को रिलीज होगी। किंग खान के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि एक्टर आशुतोष राणा भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पठान ने तोड़ा रिकॉर्ड
नई रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1,17,000 टिकट बिक चुकी हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस के ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान की पठान ने एडवांस बुकिंग के मामले में 9 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि बॉलीवुड फिल्मों में सबसे तेज है, जबकि फिल्म ने मल्टीप्लेक्स चेन्स में 117 हजार टिकट बेच कर नहा रिकॉर्ड कायम किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिलीज से पहले हुई इतनी टिकट की बिक्री
इसके अलावा, फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1,17,000 टिकट बिक चुकी हैं, जबकि इसे “बीओ सुनामी लोडिंग” कहते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि PVR ने 51,000 टिकट बेचे हैं, जबकि INOX ने 38,500 टिकट बेचे हैं और Cinepolis ने 27,500 टिकट बेचे हैं। फिल्म समीक्षक के मुताबिक यह आंकड़े पूरी तरह से एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले के हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पीएम मोदी की नसीहत से चुप हुए बायकॉट करने वाले
कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने बीजेपी कैडर को संदेश देते हुए फिल्मों को लेकर गैर जरूरी कमेंट न देने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन के मौके पर पीएम मोदी ने अपने इस संदेश में कहा है कि किसी को भी फिल्मों जैसे अर्थहीन मसले पर अपनी गैर जरूरी कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं और इसे मामले से जितना बचा जाए उतना ठीक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह बयान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे बायकॉट के बीच आया है। इस बायकॉट में बीजेपी लीडर्स राम कदम और नरोत्तम मिश्रा जैसे कई लोगों ने दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकीनी पर आपत्ति जताई। इस फिल्म को लेकर प्रोटेस्ट अब भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। पीएम मोदी के सपोर्ट के चलते भी अब इस फिल्म को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। नहीं, फैंस के उत्साह को देखते हुए बायकॉट का नारा देने वालों के मुंह में भी तमाचा लगा है।