Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

आइसीसी सालाना अवार्ड में चला शाहीन फरीदी का जादू, कई दिग्गजों को पीछे धकेला

पिछले साल के प्रदर्शन के लिए आइसीसी सालाना अवार्ड्स में पाकिस्तानी युवा लेफ्टी सीमर शाहीन अफरीदी का जादू चल गया गया है। बेहतरी प्रदर्शन के दम पर आफरीदी ने पुरुषों का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

पिछले साल के प्रदर्शन के लिए आइसीसी सालाना अवार्ड्स में पाकिस्तानी युवा लेफ्टी सीमर शाहीन अफरीदी का जादू चल गया गया है। बेहतरी प्रदर्शन के दम पर आफरीदी ने पुरुषों का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। यह व्यक्तिगत श्रेणी में खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसमें तीनों फौरमेटों के आधार पर खिलाड़ी का चयन किया जाता है। गुजरे साल शाहीन ने एक नहीं, बल्कि कई मौकों पर दुनिया के नामी गिरामी बल्लेबाजों के दांत अपनी तीखी गेंदों से खट्टे किया। हालांकि साल की शुरुआत धीमी जरूर रही थी, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार ऊपर ही उठता गया। उनके प्रदर्शन को फैंस और दुनिया के तमाम समीक्षकों ने खुले दिल से सराहा।
तीनों फौरमेटों में धमाल
अफरीदी ने गुजरे साल खेले 9 टेस्ट मैचों मे फेंके 292.5 ओवरों में 47 विकेट चटकाए। मतलब हर पारी में ढाई विकेट से थोड़ा सा ज्यादा। इसमें पारी में पांच विकेट तीन बार और मैच में दस विकेट एक बार शामिल है। वहीं, वनडे उन्होंने ज्यादा नहीं खेले और 6 मैचों में 52.3 ओवरों में उन्होंने 8 विकेट लिए। टी20 में भी शाहीन ने अच्छी छाप छोड़ी। हालांकि, 21 मैचों में फएंके 76.1 ओवरों में विकेट उनके खाते में 23 ही आए, लेकिन उनके असर को खासा महसूस किया गया।
दिग्गजों पर भारी पड़े अफरीदी
शाहीन ने इस सबसे बड़े पुरस्कार के लिए अपने से कहीं बड़े नामों को मात दी। पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए इंग्लैंड कप्तान जो. रूट, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम शामिल थे। किसी ने नहीं सोचा था कि अफरीदी अपने से कहीं नामों पर भारी पड़ेंगे, लेकिन जूरी और जनता की पसंद ने उन्हें पलकों पर बैठा लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।