Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर ग्राफिक एरा में कई प्रतियोगिताएं, प्रांजल, पारस और केशव की टीमें अव्वल

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रांजल, शौर्य और आर्यन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में केशव ने और रंगोली प्रतियोगिता में पारस और सुनिधि ने बाजी मारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं होटल हयात सेंट्रिक के महाप्रबंधक विकाश गौतम ने कहा कि बदलती टेक्नोलॉजी के साथ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का स्वरूप भी लगातार बदल रहा है। इस अवसर पर स्मार्ट टूरिज्म, स्मार्ट टुमॉरो विषय पर छात्र छात्राओं के लिए पोस्टर, रंगोली और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी और दिव्यांशु की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में पीयूष और आदित्य की टीम की रंगोली को द्वितीय स्थान मिला तथा सुजल और सुहान की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अभिषेक ने द्वितीय और वरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. अमर डबराल, हयात सेंट्रिक के रूम डिवीजन मैनेजर रमेश उनियाल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed