Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

शराब, चरस, स्मैक और गांजा के साथ सात तस्कर गिरफ्तार, दो शराबी चालक और उत्पाती भी पकड़े

देहरादून में पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे चरस, शराब, स्मैक और गांजा बरामद किया गया।


देहरादून में पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे चरस, शराब, स्मैक और गांजा बरामद किया गया। वहीं, पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही एक व्यक्ति को शराब पीकर उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया।
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब की छह पेटी के साथ गिरफ्तार किया। उसे कुल्हाल चेक पोस्ट पर पकड़ा। आरोपी राजकुमार पुत्र विरेश निवासी चंडीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर देहरादून बेचने जा रहा था।

शराब के साथ दो पकड़े
ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक से देशी शराब के 52 पव्वे और दूसरे तस्कर से 40 पव्वे बरामद किए। चौकी श्यामपुर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान बजाज डिस्कवर सवार तेज प्रताप उर्फ बॉबी निवासी ग्राम नवाबगंज थाना परवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ओम विहार कॉलोनी गुमानीवाला ऋषिकेश से 52 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुई। वहीं, काली माता मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल गुप्ता निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के पास 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

चरस के साथ पकड़ा 
नेहरू कालोनी पुलिस ने 240 ग्राम चरसके साथ एक तस्कर गोकर्ण भटट पुत्र हरिचन्द्र भटट निवासी ग्राम बलुआकोट पोस्ट बलवाकोट थाना बलवाकोट तहसील धारचूला जनपद पिथौरागढ़ हाल पता आई 18 नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। वहीं, रायपुर पुलिस ने अभियुक्त वसीम अंसारी उर्फ डेंजर पुत्र जमील अहमद निवासी चन्द्र रोड न्यू बस्ती डालनवाला देहरादून को 4.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गांजा के साथ गिरफ्तार
उधर नेहरू कालोनी पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो 600 ग्राम गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सपेरा बस्ती हरिद्वार बाईपास रोड से राजू नाथ पुत्र स्वर्गीय रतन नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिद्वार रोड प्रसार भारती केंद्र के सामने थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

स्मैक के साथ पकड़ा 
सहसपुर पुलिस ने 6.29 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ग्राम मांजरी से अभियुक्त गालिब पुत्र जाहिद हुसैन निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर देहरादून को 6.29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

शराबी चालक सहित दो गिरफ्तार
विकासनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाता चालक को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी। साथ ही शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक युवक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक शराब पीकर मोटरसाइकिल वाहन चलाते समय एक व्यक्ति सुजीत थापा पुत्र करण थापा निवासी सुमन नगर बल्लूपुर रोड जनपद देहरादून एवं शराब पीकर उत्पात मचाने पर अभियुक्त विपिन पुत्र वीरू निवासी 34 गांधीनगर बल्लूपुर देहरादून को गिरफ्तार किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *