Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के महाराष्ट्र में मिले सात नए मामले, देश में कुल संख्या हुई 12

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए हैं। इन सात नए मामलों के साथ देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 12 केस सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए हैं। इन सात नए मामलों के साथ देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 12 केस सामने आ चुके हैं। 24 नवंबर 2021 को नाइजीरिया के लागोस से 44 वर्षीय महिला पिंपरी-चिंचवाड़ नगरपालिका क्षेत्र में अपने भाई से मिलने आई थी। महिला के साथ उनकी दो बेटियों, भाई कुल 6 लोगों का सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। आज शाम आई रिपोर्ट में सभी में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
इनके अतिरिक्त पुणे के एक 47 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 8 हो गई है। बता दें कि नाइजीरियाई महिला में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और अन्य पांच में कोई लक्षण नहीं हैं। छह लोगों में से तीन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है, क्योंकि इनकी आयु 18 वर्ष से कम है। इन सभी मरीजों का इलाज पिंपरी-चिंचवाड़ के जीजामाता अस्पताल में चल रहा है और सभी स्थिर हैं।