Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

बेटी की शादी के अरमान आग में झुलसे, सात झोपड़ियां राख, तीन मवेशी जले

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सिलेंडर में आग लगने से सात झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इसमें पीड़ितों के पास न रहने की जगह बची है और न ही खाने के लिए अन्न का दाना।


नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सिलेंडर में आग लगने से सात झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इसमें पीड़ितों के पास न रहने की जगह बची है और न ही खाने के लिए अन्न का दाना। सारे कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। जब तक फायर कर्मियों ने आग बुझाई तब तक सारा राख हो चुका था। एक व्यक्ति ने बेटी की शादी के लिए तीन लाख रुपये के जेवर रखे थे, वो भी आग की भेंट चढ़ गए।
मंगलवार की दोपहर ग्राम करनपुर निवासी नन्हें सिंह की गैर मौजूदगी में सिलेंडर में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नन्हें सिंह के तीनों पुत्रों भीम सिंह, कन्हैया सिंह और नितिन सिंह की झोपड़ी में भी आग लग गई। आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि महमूद अली, जगतार सिंह व उसके भाई जोगिंदर सिंह की झोपड़ी में भी आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि नन्हें सिंह के सिलेंडर में आग लगी थी। उस दौरान वह परिजनों के साथ गाँव में ही खेत से गेंहू काटने गए थे। उन्होंने बताया कि नन्हे सिंह की बेटी 21 अप्रैल को शादी होनी है। वह अपनी यूपी से जमीन बेचकर रामनगर आया था और उसने तीन लाख रुपये और जेवरात संदूक में रख रखें थे।
इस आग से अन्य ग्रामीणों के तीन मवेसी जिंदा जल गए। दो बाइक, एक टेंपू,आठ साइकिल, 15 कुंतल धान,1 0 कुंतल गेहूं, दो सिलेंडर और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। बताया कि सभी पीड़ितों को 20 लाख रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है।