दून में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ, पहले दिन निकाली कलश यात्रा
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व कल्याण की भावना से देहरादून में सप्त दिवासीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हो गया है। पहले दिन यजमान एमसी शर्मा के परिवार की ओर से पंडित गोकर्णशास्त्री व पंडित शुभम भारद्वाज ने कथा स्थल पर मूल पूजा करवाई। इसके पश्चात देहरादून में शिवाजी धर्मशाला से 251 मातृ शक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत जी के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 108 धर्मध्वजा शामिल की गईं। घोड़ा बग्गी पर कथा व्यास आचार्य शाश्वत भार्गव बैठे। बैंड बाजे के साथ सहारनपुर रोड, विजय रतूडी मार्ग, पटेल नगर, गुरु रोड क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा कथा स्थल राज पैलेस पहुंची। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मनमोहक भजन लहरी के साथ कथा स्थल राज पैलेस पर श्रीमद्भागवत जी को सात दिवस के लिए स्थापित किया गया। वृन्दावन धाम से पधारे कथाव्यास आचार्य शास्वत भार्गव ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य के साथ कथा आरम्भ की तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में लालचन्द शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रुचि शर्मा, वासु वशिष्ठ, अजय वशिष्ठ, डी के शर्मा, अभय उनियाल, संजय भारद्वाज, सुमित रंजन शर्मा, नीतीश भाटिया, संजय गर्ग, अनुराग गौड़, मदन मोहन,अर्पित शर्मा, पद्मा रतूडी, शुभम कौशिक, बीना नेगी, राजेश सभरवाल, अर्चना, रमेश मिश्रा, मीता सभरवाल, परवीन आनंद, पूजा राठौर आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।
