प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें सौंपी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस जिम्मेदारी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने धस्माना ने अपेक्षा की है कि वह नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


