Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व दर्जाधारी सुधा शुक्ला का निधन

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुधा शुक्ला का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रही थी। महंत इंद्रेश अस्पताल में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह देहरादून में इंद्र रोड में निवासरत थीं। वह अपने पीछे एक बेटा, पौता और पौतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गईं।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेत्री सुधा शुक्ला पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिवंगत शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सुपुत्र ऋतुराज शर्मा के हवाले से बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार सात अगस्त की सुबह लक्खीबाग श्मशान घाट पर किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।