Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

करियर काउंसलिंग में वरिष्ठ पत्रकार अंबेश पंत ने मीडिया जगत की बारीकियों को समझाया

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में करियर काउंसलिंग के तत्वाधान में ‘डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अवसर’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिजिटल मीडिया के क्षेत्र से डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज के चीफ एडीटर अम्बेश पंत ने मीडिया जगत की बारीकियों को समझाया। साथ ही बताया कि पत्रकारिता को चुनकर किस तरह से करियर बनाया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अम्बेश पंत ने छात्र /छात्राओं को मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों टेलीविजन, रेडियों, सिनेमा, इन्टरनेट तथा मल्टीमीडिया इलेक्ट्रोनिक मीडिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की पत्रकारिता आज समाचार प्राप्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि मनोरंजन, विज्ञापन तथा छात्र/छात्राओं के लिए समसमायिकी घटनाओं की प्राप्ति का भी माध्यम है। मीडिया जगत में वर्तमान में मीडिया एवं यूट्यूब आधारित अन्य विधाओं का बढ़ता चलन यूवाओं को मनोरंजन के साथ – साथ रोजगार के अनेकों विकल्प दे रहा है। अम्बेश पंत ने प्रतिभावान छात्रों से डैमों करवाकर उन्हे प्रोत्साहित तथा प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले कार्यशाला का प्रारम्भ करियर काउंसलिंग सैल की संयोजक डॉ. उषा सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन के साथ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को ई- मीडिया के बढ़ते कदम को रोजगार के रूप में अपनाने के विकल्प को बताया। कार्यशाला में कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए काउंसलिंग सेल संयोजक डॉ. विनय देवलाल ने डिजिटल मीडिया विषय में बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने इलेक्ट्रोंनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया को सूचना प्रेषण के साथ युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए जानकारियां उपलब्ध करवाने का सशक्त माध्यम भी बताया। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग सैल की संयोजक डा. उषा सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. इन्दु मलिक, कुमारी मनीषा सवालिया व आशीष कुमार के साथ ही छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।