देहरादून में लक्ष्मी सहगल स्मृति दिवस पर सेमिनार, महिला आरक्षण और महिला हिंसा के मुद्दे पर आंदोलन का निर्णय
कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर 23 जुलाई को जनवादी महिला समिति ने संसद व विधानसभाओं में 33 फीसद महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल रहीं। संचालन जिलाध्यक्ष माला गुरुंग ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्थल के सभागार में आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने आजाद हिन्द फौज की कमांडर रहीं कैप्टेन लक्ष्मी सहगल के संघर्ष, समाज सुधार और जनसेवा के योगदान को याद किया। साथ ही वर्तमान में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की निंदा की। साथ ही, केंद्र सरकार की पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सेमिनार में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में 10 अगस्त को दिल्ली जाने का आह्वान किया। इसमें उत्तराखंड से बडी संख्या में महिला समिति के कार्यकर्त्ता शामिल होंगी। कार्यक्रम समाप्ति पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों के अनिश्चितकालीन धरने को भी समर्थन दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर उपाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, कुसुम नौडियाल, सीमा लिंगवाल, शाकुम्भरी रावत, जानकी भट्ट, राजेश्वरी, अंजलि सेमवाल, रेखा शर्मा, मीना, शान्ति, उमानी, पुष्पा बहुगुणा, बीना बिष्ट, शान्ता उनियाल, निशा रतुडी आदि महिला समिति के कार्यकर्त्ता शामिल थे। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से महिला आरक्षण के सवाल पर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। साथ ही आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के सवाल पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



