Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

उत्तराखंड में अंडर- 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, 16 और 17 अगस्त को होंगे ट्रायल मैच

उत्तराखंड में अंडर- 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया 16 और 17 अगस्त को प्रदर्शन के आधार पर होगी। इसमें समिति 20 संभावित खिलाड़ियों का चयन करेगी।

उत्तराखंड में अंडर- 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया 16 और 17 अगस्त को प्रदर्शन के आधार पर होगी। इसमें समिति 20 संभावित खिलाड़ियों का चयन करेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने उक्त जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चयनीत बीस खिलाड़ियों को काशीपुर में अस्थायी शिविर में भाग लेना होगा। ये शिविर 24 अगस्त 2021 से निर्धारित है। इसके बाद शिविर ये चयनीत खिलाड़ियों को गुरुग्राम में फाइनल कैंप में भाग लेने जाना है। इस कैंप में उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम बंगाल की अंडर-19 टीम से साथ अभ्यास मैच खेलेगी।
उन्होंने बताया कि पुरुष अंडर 19 का तैयारी कैंप 17 अगस्त से 27 अगस्त को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में प्रदर्शन के आधार पर ही पुरुष जूनियर सलेक्शन कमेटी प्रदेश की पुरुष अंडर 19 क्रिकेट टीम का फाइनल चयन करेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *