Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

पति को झगड़ते देख समझाने पहुंची पत्नी, पति ने दीवार से टकरा दिया पत्नी का सिर, मौत को हादसा दिखाने को शव को जलाया

शराबी पति की क्रूरता का एक महिला शिकार बन गई। उसका कसूर इतना था कि वह पति को दूसरे से झगड़ते देख समझाने पहुंच गई। इस पर पति बाल पकड़कर उसे घर लाया। दीवार पर पत्नी का सिर दे मारा।

शराबी पति की क्रूरता का एक महिला शिकार बन गई। उसका कसूर इतना था कि वह पति को दूसरे से झगड़ते देख समझाने पहुंच गई। इस पर पति बाल पकड़कर उसे घर लाया। दीवार पर पत्नी का सिर दे मारा। साथ ही जमीन पर भी उसे पटक दिया। पत्नी की मौत हुई तो उसने हादसा दिखाने के लिए शव पर आग लगा दी। ऐसी जघन्य वारदात अल्मोड़ा जिले के डीनापानी से लगे मटेना गांव में हुई। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।
मटेना गांव (हवालबाग ब्लॉक) अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर पर स्थित है। कृष्णा उर्फ किशन लाल (28 वर्ष) पुत्र सुंदर लाल दिल्ली की एक कंपनी में टैक्सी ड्राइवर था। बीते वर्ष कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान वह बेरोजगार हो गया और गांव लौटकर मजदूरी करने लगा। बीती रात उसने दोस्तों के साथ शराब पी। घर जाते वक्त घर के निकट उसका एक युवक से विवाद हो गया।
पति को दूसरे से झगड़ते हुए देख पत्नी शोभा देवी (25) समझाने पहुंची। इस पर वह पत्नी से ही झगड़ने लगा। साथ ही उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी के बाल पकड़ कर वह घर ले लया। उसका सिर दीवार पर पटकना शुरू कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गिरी तो जमीन पर सिर पटका दिया। कमरे में जगह जगह खून फैल गया। इससे विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के दम तोड़ने के बावजूद वह क्रूरता की हदें पार करता गया। वारदात को दुर्घटना दर्शाने के मकसद से रसोईघर में उसने पत्नी को जला डाला। ताकि गैस रिसाव से विवाहिता की मौत जैसे हालात बन जाएं।
आग अधिक नहीं फैली। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को सिलेंडर फटने के कारण पत्नी शोभा की मौत होने की सूचना दी और स्वयं पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इधर, मृतका के पिता को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है। इधर, अल्मोड़ा पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 302 और साक्ष्य छिपाने पर धारा 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की दूसरी शादी बताई गई है। घटना का कारण शराब के नशे में हुआ विवाद बताया जा रहा है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *