Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

सचिवालय अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 दिसंबर से होगी शुरू

उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से सचिवालय अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता तीन दिन तक यानी कि 19 दिसंबर तक चलेगी। इसका आयोजन देहरादून में परेड मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। आज की सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी भवन में आयोजित की गई क्लब की कार्यकारिणी की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की गयी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अन्तिम तिथि 05 दिसंबर 2022 निर्धारित की गयी है। इस मौके पर सभी प्रतिभागी टीमों से अनुरोध किया है कि वह नियत तिथि तक अपनी एंट्री सुनिश्चित करें। इसके उपरांत प्रतिभागिता स्वीकार न किये जाने पर विचार किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जीरो वेस्ट की थीम के साथ किया जाना है। इसमें शहरी विकास विभाग की ओर से भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बैठक में प्रतियोगिता के सुचारु एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व में यह प्रतियोगिता माह नवम्बर, 2022 में निर्धारित की गयी थी, किन्तु विधान सभा सत्र के कारण प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया। विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी राजीव नयन पाण्डे एवं रंजना को प्रदान की गयी। क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल ने अवगत कराया गया कि सचिवालय बैडमिंटन क्लब की इस प्रतियोगिता का यह आठवाँ संस्करण है। इसमें राज्य के अनेक विभागों की ओर से अपनी प्रतिभागिता प्रस्तुत की गयी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य काम के साथ स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। साथ ही सामाजिक सरोकारों में जीरो वेस्ट को बढ़ावा दिया जाना भी सम्मिलित है। बैठक में क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह डुंगरियाल, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक एसएस सजवाण, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, रमेश सिंह बर्त्वाल, सोनिया मलिक उपस्थित थे।