Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

माध्यमिक शिक्षक संघ को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से दी गई संबद्धता

उत्तराखंड के सबसे बड़े शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्धता प्रदान की गई। इसकी जानकारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि परिषद की वर्तमान कार्यकारिणी की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने परिषद की संबद्धता प्रदान करने के लिए अनुरोध किया था। इस पर परिषद के प्रांतीय नेतृत्व ने स्वीकार करते हुए माध्यमिक शिक्षक उत्तराखंड को परिषद की संबद्धता प्रदान कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों का परिषद में स्वागत करते हुए उन्हे आश्वस्त किया कि परिषद उनकी हर लड़ाई में पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। उनकी मांगों को पूर्ण करने के लिए शासन व सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास करेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।