Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

उत्तराखंड में लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिए खोजबीन समिति का गठन

उत्तराखंड में लोकायुक्त का पद वर्ष 2013 से रिक्त चल रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार ने एक 5 सदस्यीय खोजबीन (सर्च) समिति का गठन किया है। राज्य के कार्मिक एवं सतर्कता सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के अंतर्गत गठित पांच सदस्यों की चयन समिति की 04 जून 2026 को बैठक हुई। इसमें विचार-विमर्श तथा अधिनियम की धारा 4 (3) के अंतर्गत प्रदत्त संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। खोजबीन समिति का दायित्व लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर नियुक्ति के लिये उपयुक्त नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गठित खोजबीन समिति में पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय नैनीताल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आलोक वर्मा अध्यक्ष, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इन्दु कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सुभाष कुमार, वानिवृत्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल सदस्य के रूप में शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खोजबीन समिति उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 की धारा 4(4) के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए उपयुक्त व्यक्तियों के नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति के अध्यक्ष को उपलब्ध कराएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।