Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कार की टक्कर से स्कूटी सवार नवीं की छात्रा की मौत, सहेली घायल

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में अल्टो कार की टक्कर से नवीं की छात्रा की मौत हो गई। उसकी साथी घायल हो गई। घायल को काशीपुर में उपचार के लिए भेजा गया है।

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में अल्टो कार की टक्कर से नवीं की छात्रा की मौत हो गई। उसकी साथी घायल हो गई। घायल को काशीपुर में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद अल्टो चालक कार सहित फरार हो गया।
पीरूमदारा चौकी पुलिस के मुताबिक रामनगर बम्बाघेर निवासी दिया पाठक (14 वर्ष) पुत्री रघुवर दत्त पाठक अपनी सहेली वंशिता गर्ग निवासी कोसी रोड रामनगर के साथ स्कूटी से काशीपुर से रामनगर को आ रही थी। हलदुवा के समीप आल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में दिया की मौके पर ही मौत हो गई। वंशिका घायल हो गई। उसे काशीपुर उपचार के लिए भेजा गया है। मृतका मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में कक्षा नो की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी दिया चला रही थी। वंशिका पीछे बैठी थी। वंशिका को उपचार के लिए काशीपुर भेजा गया है। फरार अल्टो चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *