Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

January 14, 2026

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्कूटी के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की देर रात कुंडा-दानकोट के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर तीनों शव सड़क तक पहुंचाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सौ मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद जब तक मदद पहुंचती, तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल, टीटू (23) पुत्र राकेश लाल निवासी कुंडा-दानकोट और संदीप (27) निवासी बरसील हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *