Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में होमगार्ड की वर्दी, लाठी, जूते खरीद पर घोटाला, सरकार के अधिकारी ही कर रहे भ्रष्टाचार की पुष्टिः सूर्यकांत धस्माना

एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। होमगार्ड की वर्दीक, लाठी, जूते आदि की घरीद पर घोटाला हुआ है। इस घोटाले की पुष्टि सरकार के अधिकारी ही कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार व लूट की खुली छूट अधिकारियों कर्मचारियों को मिली हुई है। क्योंकि सत्ता का आरक्षण भ्रष्टाचारियों को मिला हुआ है। इसकी पुष्टि स्वयं सरकार के डीजी स्तर के आला अधिकारी कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि प्रदेश के डीजी होमगार्ड की ओर से अपनी विजिलेंस जांच में चकित करने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई, उससे राज्य में भ्रष्टाचार का स्केल पता चलता है। धस्माना ने कहा कि होम गार्ड का 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में, 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में, 500 रुपये वाले जूते 1500 सौ रुपये में तीन गुणा कीमत पर खरीदे गए। ये खरीद दर्शाती है कि भ्रष्टाचार करने वाले दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली कर रहे हैं। जब पुलिस से संबंधित एक अधीनस्थ विभाग में इस स्तर का घोटाला व भ्रष्टाचार हो रहा है, तो अन्य विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्तियां आम बात है। पेपर लीक, नकल जैसी घटनाओं से पहले ही प्रदेश बदनाम है। अब होम गार्ड विभाग की कारस्तानी से प्रदेश के भ्रष्टाचार की चर्चा पूरे देश में हो रही है। धस्माना ने कहा कि खनन, आबकारी, जमीनों के घोटालों से लेकर अब पुलिस और होम गार्ड महकमे में भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के संरक्षण में पनप रहे भ्रष्टाचार की पुष्टि भी हो गई है। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।