Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कुम्भ मेले के लिए एसबीआइ की मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरू

हरिद्वार में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मोबाइल एटीएम की सुविधा आरंभ कर दी गई है।

हरिद्वार में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मोबाइल एटीएम की सुविधा आरंभ कर दी गई है। मेला अधिकारी दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) परिसर में मोबाइल एटीएम वैन का रिबन काटकर शुभारम किया।
मेलाधिकारी ने मोबाइल एटीएम वैन के संबंध में कहा कि कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा। अगर श्रद्धालुओं को नकदी की आवश्यकता होती है, तो वे मोबाइल एटीएम वैन से नकदी की निकासी आसानी से ऐसे जगहों से भी कर सकते हैं, जहां बैंक या एटीएम स्थापित नहीं हैं। मेला क्षेत्र में इन्हें अच्छी लोकेशन में रखा जाएगा और रात्रि में भी सुरक्षा की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर स्टेट बैंक के अधिकारियों ने मेलाधिकारी को योनो एप की प्रक्रिया के संबंध में बताया कि यह एप काफी सुरक्षित है। रुपये आहरण करने के लिए एटीएम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है, केवल मोबाइल फोन होना चाहिए। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, स्टेट बैंक आफ इंडिया के एजीएम एनके शर्मा, रूबि मिश्रा, मुख्य प्रबन्धक प्रदीप सिंह, प्रबन्धक राहुल कुमार, संजय हाण्डा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *