Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल के कमरे में मारा छापा, पार्षद व दो कॉल गर्ल सहित पांच पकड़े

हरिद्वार के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में दो ग्राहक और दो कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पार्षद है।


हरिद्वार के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में दो ग्राहक और दो कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पार्षद है।
शहर कोतवाली ने शिव मूर्ति के पास एक होटल वेलकम इन में छापा मारा। यहां अलग अलग कमरों में दो ग्राहक और दो कॉल गर्ल आपत्तिनजक स्थिति में मिले। इन चारों के साथ ही पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए ग्राहकों में बिजनौर के हलदौर से निर्दलीय सभासद उपेंद्र और उसके साथी सौरभ चौधरी निवासी हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश है।
गिरफ्तार किए गए होटल के मैनेजर का नाम संदीप बलूनी है। वह मूल रूप से दिल्ली निवासी है। पुलिस के मुताबिक दोनों कॉल गर्ल हरिद्वार की निवासी हैं। बताया कि मुकदमे में होटल मालिक सुरेश नेगी और मुन्नालाल को भी नामजद किया गया। उनकी तलाश की जा रही है।