Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

यूपी के सीएम योगी से मिले सतपाल महाराज, सिंचाई के लिए मांगा पानी, पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनावों में सहमति

उत्तराखंड के प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर आदि क्षेत्रों में सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त 4879 क्यूसेक पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर सहित तीन विकासखण्डों के 74 गांवों की 18280 हेक्टेयर सिंचित भूमि में सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 35 किलोमीटर लंबी इकबालपुर नहर प्रणाली एवं कनखल और जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार किए जाने के लिए संयुक्त निरिक्षण के पश्चात 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज ने कहा कि टिहरी डैम से उत्तर प्रदेश को 4000 क्यूसेक पानी की आवश्यकता थी, लेकिन डैम की ऊंचाई बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश को 4879 क्यूसेक पानी मिल रहा है। जो कि 879 क्यूसेक अतिरिक्त है। हमें उस अतिरिक्त पानी में से ही 665 क्यूसेक पानी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि इस संबंध में संयुक्त निरिक्षण का क्या हुआ। इस पर महाराज ने बताया कि मार्च माह में संयुक्त निरिक्षण हो चुका है और अब तक इसकी रिपोर्ट आ जानी चाहिए थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है, उन्हे इसकी जानकारी नहीं थी। महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि चूंकि संयुक्त निरिक्षण हो चुका है, इसलिए अब शीघ्र इसके शासनादेश निकलने चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरे मामले को दिखाकर शीघ्र ही वह इस पर कार्यवाही करेंगे। साथ ही उत्तराखंड राज्य की सीमा में आ रही उत्तर प्रदेश की सड़कों को भी फोरलेन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के सीधे चुनाव करवाने के विषय में भी चर्चा की। इस पर उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की। इस मौके पर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह, प्रेम सिंह पवार, विकास श्रीवास्तव और पीके दीक्षित भी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।