Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

समर्थ के शतक से न्यू एरा एकेडमी जीती, निंबस क्रिकेट एकेडमी ने आयुष एकेडमी को चार विकेट से रौंदा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 लीग में समर्थ सेमवाल के शानदार शतक की बदौलत न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 71 रनों से हराया। दूसरे मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने आयुष क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुधवार को लीग के दो मुकाबले खेले गए। जीडी गोयंका क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने 71 रनों से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाएं। समर्थ सेमवाल ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा सृजन रावत ने 48, मंथन सैनी ने 53 रनों का योगदान दिया। हिमालयन एकेडमी के लिए दीप ज्योति ने दो, प्रिंस के यादव, शौर्य मलयान, अशोक पंवार, प्रांजल पंवार, अविरल मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की टीम 36.2 ओवर में 175 रनों पर ढेर हो गई। प्रांजल पंवार ने 75, आयुष्मान ने 23, पार्थ परमार ने 21और शुभ ने 13 रनों का योगदान दिया। न्यू एरा क्रिकेट अकादमी की ओर से पीयूष चौहान ने चार, सर्जन रावत ने तीन, समर्थ सेमवाल ने दो विकेट चटकाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आयुष क्रिकेट एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मुकाबले में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 32.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 128 रन बनाएं। जिसमें अभिनव बालियान ने 38, आशु सोरेन ने 22, उदित रतूड़ी ने 17, सिद्धांत यादव ने 13 रन का सहयोग किया। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए आशीष कुमार ने 3, प्रियांशु सिंह ने दो, हिमांशु व अभिजन्या ने एक-एक विकेट लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जवाब में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 26.5 ओवर में 6 विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम में हिमांशु ने नाबाद 33, अभय राठौर ने 32, अभिजन्या रावत ने नाबाद 24 रन बनाए। आयुष क्रिकेट एकेडमी के लिए लक्की पराशर ने तीन विकेट झटके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *