Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

समाजवादी पार्टी को केंद्र की मंशा पर संशय, कहा-भाजपा का दिल नहीं साफ, चुनाव के बाद फिर लाएंगे विधेयक

समाजवादी पार्टी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मंशा पर संशय जाहिर किया।

समाजवादी पार्टी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मंशा पर संशय जाहिर किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा का दिल साफ नहीं है। वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इस संबंध में फिर से विधेयक लाएगी। सपा ने अपने इस दावे को बल देने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और उन्नाव से सांसद एवं भाजपा नेता साक्षी महाराज के बयानों का हवाला दिया।
सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इसमें लिखा कि-साफ नहीं इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल (विधेयक)। इसमें कहा कि मिश्र और साक्षी महाराज ने कहा है कि भाजपा सरकार फिर से विधेयक ला सकती है। सपा ने कहा कि किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की यह सच्चाई है। किसान 2022 में बदलाव लाएंगे।
सपा ने अपने ट्वीट में एक समाचार पत्र में छपा कलराज मिश्र का एक बयान संलग्न किया है। इसमें राजस्थान के राज्यपाल ने कलराज मिश्र ने कृषि कानून पर कहा है कि यह समय अनुकूल नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून इसी वजह से वापस लेने का फैसला किया है। मिश्र ने कहा कि अगर आगे जरूरत पड़ी तो किसान विधेयक फ‍िर लाया जाएगा। सपा ने इस ट्वीट में साक्षी महराज का भी एक बयान संलग्‍न किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विधेयक तो बनते-बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे, कोई देर नहीं लगती।

साक्षी महाराज ने शुक्रवार को उन्नाव में पत्रकारों से कहा था कि मैं मोदी जी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाया और विधेयक के बजाय राष्‍ट्र को चुना। जिनके इरादे गलत थे, जिन्होंने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए, उन्हें करारा जवाब मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 और विधेयकों को निरस्त करने की घोषणा के बीच कोई संबंध नहीं है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed