Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पतंजलि शिक्षण संस्थान में साधवी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, पता नहीं लग पाई आत्महत्या की वजह

हरिद्वार के बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

हरिद्वार के बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। वह 2018 से यहां अध्यापन करा रही थीं। साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है और वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी। रविवार को साध्वी संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी सेमलिया तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थीं। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पतंजलि योगपीठ और शिक्षण संस्थान योग गुरु बाबा रामदेव और उनसे सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की ओर से संचालित किए जा रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।