Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

सचिन पायलट ने महंगाई पर बोला भाजपा सरकार पर हमला, पेश किए आंकड़े, कहा-कब तक पिछली सरकार को दोगे दोष

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने महंगाई को लेकर आंकड़े पेश किए। साथ ही कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने महंगाई को लेकर आंकड़े पेश किए। साथ ही कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आखिर देश की जनता पूछ रही है कि अपनी खामीयों को छिपाने के लिए कब तक पिछली सरकार को दोष दोगे।
देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सात से 17 जुलाई तक महंगाई के खिलाफ कार्यक्रम तय किया है। हमारी विपक्षी दल होने के कारण सड़कों पर उतरने की जिम्मेदारी है। इसके तहत तमाम प्रदेशों में बहरी गूंगी सरकार को जगाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं। कोरोनाकाल में क्या हाल हुए, सब जानते हैं। गलतियां छिपाने के लिए कुछ भी कह दें। इसे आम लोग जानते हैं।
उन्होंने कहा कि पहली बार सौ से ज्यादा में बिक रहा है। छह माह में 66 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आ चुके हैं। कौन जिम्मेदार, पूर्ण बहुमत आपके पास है। दबा कर राजनीति आप कर रहे हैं। पूरी ताकत आपके पास है। कब तक पिछली सरकार पर दोष देकर पल्ला झाड़ेंगे। ये देश पूछ रहा है। आम नागरिक से सवाल पूछ रहा है।
सचिव पायलट ने कहा कि पिछले सात साल में पेट्रोल एक्साइज ड्यूटी 250 फीसद, डीजल पर 800 फीसद बढ़ाई गई। एक्साइज ड्यूटी पर 25 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने वसूले। भारत सरकार ने पेट्रोल पर 33 डीजल पर 32 रुपये प्रति लीटर सेस लगाया है। ये सारा पैसा किसके पास जा रहा है। केंद्र के पास पैसा आता भी है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद बीस लाख करोड़ का पैकेज देंगे। कोरोना वैक्सीन के लिए 30 करोड़ रुपये का अलग प्रावधान किया। न तो वैक्सीन आई। लघु उद्योग को भी पैसा नहीं दिया। बड़े देशों में अधिकांश सरकार ने जनता को पैसा दिया। इस सरकार ने पैसा लेने काम किया। खर्चा कहां किया समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मार पेट्रोल डीजल बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ते हैं। किसान की कमर तोड़ने का काम करने का काम किया। किसान विरोधी तीन कानून से लोगों की कमर तोड़ने का काम किया। किसान दुखी है। आंदोलित है। उसकी जेब पर डाका डाला गया। जब यूपीए की सरकार थी। आखरी के तीन वर्ष में 108 डालर प्रति बैरल था। पेट्रोल 71 डीजल 57 रुपये था। आज पेट्रोल की कीमतें कई शहरों में सौ रुपये पार कर चुकी है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला करेगी।

इससे पहले राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का दून पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस भवन पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कांग्रेस स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार, याकूब सिद्दीकी, श्रीमती शांति रावत, पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा, पार्षद रमेश मंगू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।