Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

रूस का हमलाः 40 से ज्यादा यूक्रेन के सैनिक और 10 नागरिक मारे गए, यूक्रेन का दावा-50 रूसियों को मार गिराया

रूस ने यूक्रेन के साथ जंग का आगाज कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मिलिट्री ऑपरेशन के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके की खबर रिपोर्ट आ रही है।

रूस ने यूक्रेन के साथ जंग का आगाज कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मिलिट्री ऑपरेशन के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके की खबर रिपोर्ट आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की जानकारी भी रिपोर्ट की गई है। सैन्य ऑपरेशन के ऐलान के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए यह स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च किया जा रहा है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस अपने सटीक हथियारों से नष्ट कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि रूसी सेना यूक्रेन के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को सटीक हथियारों से नष्ट कर रही है। वहीं, यूक्रेन में आपातकाल की घोषणा की गई है।
उधर, यूक्रेन में रूसी हमले के शुरुआती घंटों में 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे गए हैं। वहीं, यूक्रेन ने कहा है कि उसने कब्जा करने आए करीब 50 रूसियों को मार गिराया है। यह घोषणा यूक्रेन में कई तरफ से रूसी थलसेना के घुसने के कुछ घंटों बाद आई है। साथ ही सुबह यूक्रेन की सेना का दावा किया था कि रूस के पांच आक्रामक विमान और हेलीकॉप्टर को उसने मार गिराया।
यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। रूस की सेना ने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है। हालांकि, आबादी वाले क्षेत्रों को टार्गेट नहीं किया गया। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से यूक्रेन की ओर से विमान और हेलीकॉफ्टर को गिराने के दावों का खंडन किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस अपने सटीक हथियारों से नष्ट कर दिए हैं। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास करने पर ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। गौरतलब है कि हाल ही में पुतिन ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों को स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता दी थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहांस्क क्षेत्रों को अलग स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया था।