Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना जारी, 81.54 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला, वित्त मंत्री ने किया मजबूती का दावा

है ना कमाल की बात। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये निरंतर लुढ़क रहा है। वहीं, वित्त मंत्री का दावा है कि दुनिया भर में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती से खड़ा है। रुपये का लगातार लुढ़कना जारी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला हैष। इसके विपरीत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा था कि दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कहीं अधिक मजबूती से खड़ा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले कुछ महीनों में रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के रिकॉर्ड स्तर पर गिर जाने के बाद भारतीय मुद्रा की स्थिति को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय रुपये की स्थिति पर लगातार करीबी नजर रखे हुए हैं। सीतारमण ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि अगर मुद्राओं के उतार-चढ़ाव की मौजूदा स्थिति में किसी एक मुद्रा ने अपनी स्थिति को काफी हद तक बनाए रखा है तो यह भारतीय रुपया ही है। हमने काफी अच्छी तरह इस स्थिति का सामना किया है।