श्रीलंका की तरह भारत में पेट्रोल और डीजल किल्लत को लेकर अफवाह, इंडियन ऑयल ने स्पष्ट की स्थिति
इन दिनों देश में पेट्रोल और डीजल के संकट को लेकर अफवाह फैल रही है। ऐसे में पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ मच रही है। अफवाह से फैल रही है कि श्रीलंका की तरह भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पैदा हो सकती है।
इन दिनों देश में पेट्रोल और डीजल के संकट को लेकर अफवाह फैल रही है। ऐसे में पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ मच रही है। अफवाह से फैल रही है कि श्रीलंका की तरह भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पैदा हो सकती है। इन अफवाहों का पुरजोर खंडन करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भारत में तेल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।तेल कंपनी ने कहा है कि देश के पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य तरीके से चल रहा है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है। पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात के अहमदाबाद जैसे शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लेकिन इन जगहों पर भी तेल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट को इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने गलत बताया है।
कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बेकाबू होने के कारण मालिकों को इसे बंद करने की नौबत भी आई है। कंपनी का कहना है कि घबराहट की कोई वजह नहीं है। राजस्थान की राजधानी जयपुर औऱ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसके बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी बाकायदा स्पष्टीकरण जारी कर इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। देहरादून प्रशासन ने इसको लेकर जांच भी शुरू कर दी है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के मुताबिक, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने कहा कि रिटेल आउटलेट पर आपूर्ति सामान्य है और सभी बाजारों में पूरी तरह उपलब्धता है। इंडियन ऑयल ग्राहकों की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






