Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 20, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में पीसीसी पद पर बवाल, दो नए सदस्य दे चुके हैं इस्तीफा

पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दिया। फिर उनके बाद अब पिथौरागढ़ विधायक ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने सदस्य पद की नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाते हुए पीसीसी सदस्य पद से इस्‍तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है, लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इस्‍तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *