सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक की पत्नी को सौंपा 30 लाख रुपये का चेक
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक की पत्नी को आज पीएनबी की ओर से तीस लाख रुपये का चेक सौंपा गया। रुद्रप्रयाग जिले में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक की पत्नी को आज पीएनबी की ओर से तीस लाख रुपये का चेक सौंपा गया। रुद्रप्रयाग जिले में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी रानी भारद्वाज को इसके तहत 30 लाख 68 हजार की राशि दी गई। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में पीएनबी के जोनल मैनेजर संजय कांडपाल ने रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत ये चेक दिया।उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम के मौके पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखंड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एमओयू) किया गया था। इसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है। उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एमओयू) किया गया था। इसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एमओयू का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपये कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 07 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है। पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 20 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






