Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

आरपीएफ के जवान ने चलती ट्रेन में कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, एक एएसआई सहित तीन की मौत

चलती ट्रेन में फायरिंग की खबर आ रही है। ये फायरिंग जयपुर-एक्सप्रेस ट्रेन में की गई है। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में चार लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। मरने वाले चार लोगों में एक एएसआई और तीन यात्री शामिल है। फायरिंग की वजह का अभी पता नहीं चला है। घटना आज सोमवार 31 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे की है। फायरिंग महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। गोली चलाने वाले आरोपी कांस्टेबल को मीरा रोड के नजदीक पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पश्चिमी रेलवे ने बयान में कहा कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। आरोपी कांस्टेबल का नाम चेतन है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह 5.23 बजे B5 कोच में फायरिंग हुई। ये ट्रेन जयपुर जंक्शन से दिन में 2 बजे चलती है और मुंबई सेंट्रल सुबह 6.55 पर पहुंचती है। हादसे में जान गंवाने वाले एएसआई का नाम टीकाराम मीणा है। बताया जा रहा है, ट्रेन में दो जवानों चेतन और टीका राम में झगड़ा हुआ था। अपने वरिष्ठ से झगड़ा होने पर चेतन ने फायरिंग की। फायरिंग के चलते ट्रेन में कोहराम मच गया और ट्रेन से कूदने की वजह से कुछ यात्री घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक चेतन अपने ट्रांसफर के चलते गुस्से में था। साथ ही वह पारिवारिक तनाव में भी था। मृतकों के शवों को बोरिवली में उताकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।