Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स और स्किल्ड स्कूल ने शिक्षकों को किया सम्मानित

रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स व स्किल्ड स्कूल ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर शहर के विभिन्न स्कूलों और कालेजों के अध्यापक व प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया। अपने वार्षिक कार्यक्रम नेशन बिल्डर अवार्ड -2022 के तहत रोटरी ने इस कार्यक्रम का आयोजन बल्लीवाला चौक स्थित स्किल्ड स्कूल में किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रवि चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष तपन कौशिक ने राष्ट्र गान के साथ की। साथ ही आये हुए सभी अतिथियों को रोटरी क्लब के नेशन बिल्डर अवार्ड के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रवि चोपड़ा ने रोटरी के नेशन बिल्डर अवार्ड की सराहना की। क्लब सचिव दिव्येश गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब से डॉक्टर जयंत नवानी, आस्था कौशिक, संजीव , रसिक भाटिया , अंकित अग्रवाल, जागृति नवानी, विकास अग्रवाल, संदीप सिंह , पंकज अग्रवाल, मेधावी भाटिया, सुनील शर्मा, कविता आदि मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इन्हें किया सम्मानित
डॉ. राजेश मिश्रा, बनिता श्रीवास्तव, अजय गोयल, नीना डी मोंटे, अमित गोयल, ममता गुलेरिया, मेघा चौहान, नीलू खन्ना, डॉ जूही गर्ग, चन्दन सिंह घुघत्याल, नीलू मेहता, शर्मिष्ठा सेन, सुमित कुमार गुप्ता, नरेश सिंह नयाल, सतेंद्र कुमार।